फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Accident News: Accident on Panchkula Highway on arrival of destitute cattle

Ambala Accident News: बेसहारा गोवंश आने पर पंचकूला हाईवे पर हादसा, एक साल के बच्चे सहित आठ लोग घायल

Tue, 01 Aug 2023 09:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

घायल शहजाद ने बताया कि वह जीरकपुर में कबाड़ का काम करते हैं। मोहरम देखने के लिए अमरोहा चले गए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे अमरोहा से चले थे। जैसे ही अलसुबह मुलाना के पास पहुंचे तो अचानक पिकअप के सामने बेसहारा गोवंश आ गया और हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Ambala Accident News: Accident on Panchkula Highway on arrival of destitute cattle
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के मुलाना के निकट पंचकूला हाईवे पर मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार पिकअप के सामने अचानक बेसहारा गोवंश आने पर हादसा हो गया। पिकअप सवार एक ही परिवार के लोग मोहरम देखने के बाद अमरोहा से वापस जीरकपुर लौट रहे थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि 1 वर्षीय के सिदाव, 2 वर्षीय बच्ची सहित 23 वर्षीय शहजाद, 22 वर्षीय गुलहसन, 21 वर्षीय खुशबू, 15 वर्षीय तरणुम, 20 वर्षीय आजाद, 26 वर्षीय सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


घायलों को मुलाना अस्पताल से अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में किया रेफर 
हाईवे पर दर्द से कहराते परिवार को राहगीरों ने आनन-फानन में मुलाना अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छावनी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल शहजाद ने बताया कि वह जीरकपुर में कबाड़ का काम करते हैं। मोहरम देखने के लिए अमरोहा चले गए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे अमरोहा से चले थे। जैसे ही अलसुबह मुलाना के पास पहुंचे तो अचानक पिकअप के सामने बेसहारा गोवंश आ गया और हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed