{"_id":"0001a6c4b090e12cd9eaf37ead411c56","slug":"accident-hindi-news-271","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो को मारी टक्कर, आठ सवारियां घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो को मारी टक्कर, आठ सवारियां घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंडौर हाइवे पर एक चौपहिया वाहन ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ऑटो में चालक सहित आठ सवारियां सवार थी।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब ऑटो सवारियां भरकर पंजोखरा की तरफ जा रहा था। वही, घायल सवारियों को एंबुलेंस की सहायता से सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऑटो चालक केदार मसीह ने बताया कि अंबाला सिटी की ओर से ऑटो में सवारियां भरकर पंजोखरा जा रहा था।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही वह मंडौर के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवारियों को काफी चोंटे आई।
विज्ञापन
वहीं, राहगीरों ने ऑटो में सवार सोहन निवासी पंजोखरा, उनकी पत्नी रज्जी, तीन बेटियों अंजू, हरमन, रमन, दीपू पंजोखरा, ऑटो चालक केदार मसीह, राम आशीष, राकेश घायल लोगों को बाहर निकाला। खून से लथपथ सवारियों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में पहुंचाया गया।
उधर, टक्कर मारने वाले चौपहिया वाहन को लोगों ने पकड़ लिया। हादसे में राकेश, रमन, हरमन, दीपू को मामूली चोटें आई है। जबकि सोहन, उसकी पत्नी रज्जी, आटो चालक केदार मसीह और राम आशीष को सिर, टांगों व बाजू पर चोटें आई हैं।