{"_id":"60d18c627eefa448f148a647","slug":"a-woman-lieutenant-commit-suicide-in-ambala-cantt-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: प्रताड़ना से तंग लेफ्टिनेंट सरकारी आवास में फांसी पर झूली, स्क्वाड्रन लीडर पति पर हत्या का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला: प्रताड़ना से तंग लेफ्टिनेंट सरकारी आवास में फांसी पर झूली, स्क्वाड्रन लीडर पति पर हत्या का केस
Tue, 22 Jun 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:38 PM IST
सार
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट साक्षी की शादी स्क्वाड्रन लीडर नवनीत कुमार से हुई थी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेसकोर्स अंबाला छावनी के सरकारी क्वार्टर नंबर 115/04 में रहने वाली लेफ्टिनेंट साक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने साक्षी के स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत कुमार, उसके ससुर चेतराम, सास लक्ष्मी और देवर मोहित शर्मा पर आईपीसी की धारा 304बी और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
29 वर्षीय साक्षी के भाई सौरभ ने बताया कि दहेज के लालच में आरोपियों ने मेरी बहन की हत्या की है। साक्षी दिल्ली की रहने वाली है और उसकी अंबाला भारतीय वायुसेना में तैनात स्क्वाड्रन लीडर नवनीत कुमार से शादी हुई थी। सौरभ ने बताया कि नवनीत मेरी बहन को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पिछले साल दिसंबर माह में भी उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी डिलीट कर दी गई है। सौरभ ने बताया कि घटना वाली रात भी साक्षी ने फोन कर आपबीती बताई थी लेकिन इसके बाद जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक साक्षी की मौत हो चुकी थी। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन