{"_id":"58098d9be435c6b915b74f5d8a555a63","slug":"a-husband-pored-karosine-oil-on-wife-to-set-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर कैरोसीन डालकर लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी पर कैरोसीन डालकर लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
गत दिवस एक पति ने अपनी पत्नी पर कैरोसीन उड़ेलकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसियों की मदद से महिला को तुरंत कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इस मामले में बेटे ने अपने पिता के खिलाफ महेशनगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति पर पत्नी को हत्या की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को दी शिकायत में वशिष्ट नगर निवासी ने बताया कि गत दिवस उसकी मां घर में काम कर रही थी। तभी उसके पिता घर में आए और उसकी मां सेे झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उसके पिता ने कैरोसीन डालकर उसकी मां के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी। जिसके बाद उसकी मां आग की लपटों में घिर गई। और चिल्लाने लगी। पड़ोसियों व अन्य ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसका इलाज किया, लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन