फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   खेल के दौरान झगड़ा, हत्या के प्रयास में दो नामजद

खेल के दौरान झगड़ा, हत्या के प्रयास में दो नामजद

Thu, 14 Feb 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
खेल के दौरान झगड़ा, हत्या के प्रयास में दो नामजद
खेल के दौरान झगड़ा, हत्या के प्रयास में दो नामजद
विज्ञापन

अंबाला कैंट। डिफेंस कालोनी स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। डिफेंस कालोनी निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका छोटा भाई कौशल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान उसे फोन आया कि उसके भाई को बंटी और अनूप नाम युवक पीट रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पकड़ लिया। आरोप है कि बंटी के हाथ में चाकू था और उसने दीपक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान अनूप ने दीपक को पीटा। अन्य लड़कों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने बंटी और अनूप के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed