फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुलिसवाले ने पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाला

पुलिसवाले ने पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाला

Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसवाले ने पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाला
पुलिसवाले ने मारपीट कर पत्नी और बच्चों को घर से निकाला, लाइनहाजिर
विज्ञापन

डीएसपी ने जज के गनमैन को सुधरने के लिए दिया पांच दिन का समय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के बलदेव नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि उसका पति अंबाला में एक जज का गनमैन है। वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता है और शनिवार को उन्हें घर से निकाल दिया।
सुमन रानी ने सोमवार को अपने पति ईएसआई विनोद के खिलाफ एसपी आस्था मोदी को मारपीट की शिकायत दी थी, जिसके बाद एसपी ने विनोद कुमार को लाइनहाजिर कर दिया और जांच डीएसपी को सौंप दी। बुधवार को जब सुमन रानी डीएसपी से मिलीं तो उन्होंने मौके पर विनोद को बुलाकर बातचीत की और उसे सुधरने के लिए पांच दिन का समय दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सुमन ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि शनिवार रात 11 बजे विनोद कुमार ने शराब के नशे में उसे व दो बेटियों व एक बेटे से बुरी तरह मारपीट की। पत्नी सुमन ने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी। सुमन ने आरोप लगाया कि इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो जरूर, लेकिन विनोद खुद पुलिस महकमे से है, इसलिए बिना मामला सुलझाए चलते बने। इसके बाद तैश में विनोद ने पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया। सुमन ने आरोप लगाया कि विनोद अकसर उनसे मारपीट करता है और उसका एक महिला से संबंध भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed