फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, तीन पर मामला दर्ज

रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, तीन पर मामला दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, तीन पर मामला दर्ज
रंजिशन युवक पर चाकू से हमला, तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वीरवार को दुखेड़ी बस स्टैंड पर दो लोगों के बीच बहस हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पारिवारिक सदस्य को चाकू घोंप दिया। घायल को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।

दुखेड़ी बस स्टैंड पर शैंकी व किरणपाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव का मामला शांत करा दिया, जिसके बाद यह दोनों अपने घर चले गए। इसी दौरान किरणपाल ने अपने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। यह सुनकर किरण पाल की पत्नी नसीबो और उसके बेटे राजेश व मुकेश शैंकी के घर पहुंच गए। यहां पर शैंकी का भाई विजय कुमार मिला, जिससे इन सभी की बहस हो गई। इसी दौरान राजेश ने चाकू से शैंकी के भाई विजय पर हमला कर दिया। हमले में विजय घायल हो गया, जबकि यह सभी मौके से फरार हो गए। घायल को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed