फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आसमानी बिजली गिरने से किसान व पशु की मौत, कैंट में पेड़ पर गिरी बिजली

आसमानी बिजली गिरने से किसान व पशु की मौत, कैंट में पेड़ पर गिरी बिजली

Fri, 15 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से किसान व पशु की मौत, कैंट में पेड़ पर गिरी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला/नारायणगढ़/मुलाना। बधौली गांव में वीरवार को बिगड़े मौसम के बाद बिजली गिरने से एक किसान और उसके पालतू पशु की मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। वहीं कैंट की दूधला मंडी में एक पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। इन हादसों के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी अनुसार बधौली गांव का रहने वाला 64 वर्षीय किसान रहत सिंह अपने खेतों में चारा लेने के लिए अपनी झोटा बग्गी पर गया था। जब वह चारा काटकर वापिस लौट रहा था तो गांव से कुछ दूरी पर ही बिजली गिर गई, जिससे वह नीचे गिर गया। इसी दौरान झोटा बग्गी में बंधे भैंसे के ऊपर भी बिजली गिरी, जो बग्गी से निकलकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद गांव के ही रामकुमार ने बताया कि वह भी करीब 50 मीटर दूर था, जब बिजली गिरी। हादसे के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और रहत सिंह को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठ पाया। इस पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकठ्ठा हुए और रहत सिंह को उठाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने की आवाज के समय जैसे पूरे गांव में करंट आ गया हो ऐसा आभास भी हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, अंबाला कैंट के दुधला मंडी में भी बिजली एक पेड़ पर गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास ही एक व्यक्ति अपना काम कर रहा था कि बिजली अचानक ही एक पेड़ पर गिर गई, जिससे पेड़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह व्यक्ति बाल-बाल बच गया। लोगों का कहन है कि यदि वह पेड़ के पास होता तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जलभराव से परेशानियां
मौसम विभाग का अनुमान आने वाले दिनों में छाये रहेंगे बादल, बारिश की उम्मीद
अंबाला। वीरवार को हुई बारिश के कारण जिला में जहां ठंडक और बढ़ गई, वहीं ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन इस दौरान सड़कों पर बने गड्ढों में जहां पानी भर गया, वहीं कीचड़ का माहौल भी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिन और मौसम बिगड़ा रहेगा, जबकि दिन के समय धूप भी खिल सकती है और बारिश की भी उम्मीद है। वीरवार को अंबाला का अधिकतम तापमान जहां 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

वीरवार सुबह होते-होते आसमान से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जबकि दोपहर के समय जिला में अच्छी खासी बरसात हुई। जहां जहां पर सीवरेज का निर्माण कार्य चल रहा था, वहां पर कीचड़ पैदा हो जाने से वाहनों का आवागमन करीब करीब बंद हो गया। स्थानीय निवासियों में रमेश कुमार, सतीश वालिया, भारती व काजल ने बताया कि शिव कालोनी, स्कूल रोड, मनरेगा भवन, हरगोबिंदपुरा कॉलोनी व योगी बस्ती सहित कई कालोनियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed