{"_id":"5c54a1fbbdec220a742da808","slug":"71549050363-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर तानी रिवाल्वर, कार लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर तानी रिवाल्वर, कार लेकर बदमाश फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने रिवाल्वर तानकर दुकानदार से कार और 20 हजार लूटे
दोसड़का में कार एसेसरीज की दुकान करता है युवक, रात में दुकान बंद कर जा रहा था घर
-रास्ते में होली मोड़ पर लघुशंका के लिए रुका था, यहीं पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
-कार में ही पड़े थे बीस हजार रुपये और मोबाइल, पुलिस को दी शिकायत, कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना/बराड़ा। थाना क्षेत्र के गांव घेलड़ी में वीरवार रात बदमाशों ने रिवाल्वर तानकर एक दुकानदार से स्वीफ्ट कार और 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। दुकानदार रात में दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में होली मोड़ पर वह लघुशंका के लिए रुका था। यहीं पर मौका देखकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक ने इस संबंध में मुलाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घेलड़ी निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोसड़का में उसकी कार एसेसरीज की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह वीरवार रात को भी दुकान बंद कर घर में जा रहा था। जैसे ही वह होली मोड़ पर लघुशंका के लिये रुका। इसी दौरान तीन-चार बदमाश आए और कार की चाबी मांगने लगे। जब दिग्विजय सिंह ने चाबी देने से मना किया तो उन्होंने रिवाल्वर तान दी। इस पर उसने अपनी गाड़ी की चाबी उन्हें दे दी। बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए। बदमाश कार से जाने के दौरान दोसड़का की ओर मुड़े थे। दिग्विजय सिंह ने बताया कि कार में उसका पर्स पड़ा था। जिसमें करीब 20 हजार रुपये और मोबाइल था। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।