फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आटो ने मारी टक्कर, डाला लटकाकर बैठे दो लोगों की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आटो ने मारी टक्कर, डाला लटकाकर बैठे दो लोगों की मौत

Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आटो ने मारी टक्कर, डाला लटकाकर बैठे दो लोगों की मौत
ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर, डाला पर बैठे दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। यहां बनूड़ा मोड़ पर शंभू बैरियर के पास सवारियों से भरे एक ऑटो चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे डाला पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी शंभू थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल हरविंद्र सिंह ने बताया कि करनाल निवासी करीब 20 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हिमाचल के ऊना में लाला वाला पीर पर भंडारा लगाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बनूड़ा मोड़ पर शंभू बैरियर के पास पीछे से सवारियों से भरे एक ऑटो चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में करनाल के बूढ़ाखेड़ा निवासी रमेश (17) और करनाल के नलवीपर निवासी सुनील (37) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब आधा दर्जन घायलों को चंडीगढ़ जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। हादसे में दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी ऑटो चालक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed