फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 10 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत
अंबाला सिटी। गांव माजरी निवासी 11 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार माजरी सरकारी स्कूल में कोमल छठी कक्षा में पढ़ती थी। छुट्टी के बाद जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकली तो सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रॉले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया। उसे साथ लगते पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे शहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौका पाकर ट्राला ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने ट्राले को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed