फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीआईए स्टाफ बताकर ट्रक चालक से लूटे 12 हजार, दो लुटेरों को पकड़ जमकर धुना, दो फरार

सीआईए स्टाफ बताकर ट्रक चालक से लूटे 12 हजार, दो लुटेरों को पकड़ जमकर धुना, दो फरार

Tue, 16 Apr 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ बताकर ट्रक चालक से लूटे 12 हजार, दो लुटेरों को पकड़ जमकर धुना, दो फरार
मुलाना (अंबाला)। क्षेत्र के कालपी पुल के पास फिल्मी अंदाज में कार सवार बदमाशों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद खुद को सीआईए स्टाफ बताकर चालक से आईडी दिखाने के बहाने बहस करते हुए देसी कट्टे के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान वहां पर कई वाहन रुक गए। इतने में ट्रक चालक की हिम्मत बढ़ी और उसने लोगों की मदद से दो लुटेरों को दबोच लिया। आरोपियों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान दो लुटेरे मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची मुलाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर ट्रक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के शांति भवन निवासी ट्रक चालक राकेश सैनी अपने चार बच्चों, पत्नी नीलम सैनी और भाई राजीव सैनी के साथ सहारनपुर से पंजाब के मुकेरियां में साले की लड़की की शादी में जा रहे थे। वे रात को मुलाना में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। इसके बाद वे खाना खाकर चले तो रात करीब 1 बजे कालपी पुल के पास उनका पीछा कर रही एक काले रंग की कार अचानक ट्रक के आगे आकर रुक गई। कार से तीन लड़के उतरे और एक उसकी साइड तो दूसरा उसकी भाई के साइड खड़े हो गए। उन्होंने ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा और बोला कि वे सीआईए स्टाफ से हैं। अपनी आईडी दो। इसके बाद उसने कहा कि ट्रक में मेरा परिवार है और हम शादी समारोह में जा रहे हैं। इतने में एक बदमाश ने कहा कि कट्टा लेकर आओ। इसके बाद एक ने उनसे 12 हजार रुपये की नकदी छीन ली। इस दौरान पीछे कई वाहन खड़े हो गए। शक होने पर अन्य वाहन चालकों की मदद से दो बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर धुनाई की। उनमें से एक ने अपना नाम प्रीतम सिंह राजपूत निवासी थंबड़ तो दूसरे ने गुरविंद्र सिंह निवासी मुलाना बताया। इतने में दो युवक मौके से भाग गए, जिनका नाम बदमाशों ने मदन व जोनी बताया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुलाना पुलिस ने ट्रक चालक राकेश के बयान पर उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


चालक और लोगों की हिम्मत को सबने सराहा
आए दिन खुलेआम लूट की वारदात हो रही हैं। वहीं वारदात के दौरान ट्रक चालक व अन्य लोगों ने जिस तरह बदमाशों को पकड़कर बहादुरी दिखाई, उसकी सबने सराहना की। यही नहीं वारदात के बाद मौके पर कुछ लोगों ने पकड़े गए लुटेरों की वीडियो भी बनाई। हालांकि दो लुटेरे भागने में सफल रहे, लेकिन पकड़े गए लुटेरों के बयान पर पुलिस उन्हें भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक से लूट के मामले में आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरभजन सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed