फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला, पहले व्यक्ति पर लगाया था बलात्कार का आरोप

- लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला, पहले व्यक्ति पर लगाया था बलात्कार का आरोप

Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
- लिव इन रिलेशन में रह रही थी महिला, पहले व्यक्ति पर लगाया था बलात्कार का आरोप
बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने महिला थाने मे आत्महत्या का किया प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। महिला थाने में शाम को कार्रवाई की मांग लेकर पहुंची महिला ने स्वयं पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह की धमकी दी। महिला ने एसएचओ के कमरे में पहुंच आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन पर आत्महत्या का आरोप लगाएगी। इसी बीच मौैके पर मौजूद दो लीगल हेड व अन्य लोगों ने महिला को पकड़ा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के खिलाफ अब अलग से एक शिकायत बलदेव नगर थाने में दी गई है, जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बराड़ा में रहने वाली महिला वर्ष 2013 से गौरव नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। मगर महिला ने बीती 31 मई को गौरव के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बताते हैं कि गौरव का विवाह बिजनौर में एक अन्य महिला से हुआ था और बिजनौर में भी उस महिला ने एक मामला दर्ज कराया था। महिला थाने की एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने बिजनौर पुलिस को मामले में शपथ पत्र देकर कहा कि वह गौरव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहती और उसका कोई संबंध गौरव से नहीं है। इसी बात की तस्दीक करने के लिए अंबाला महिला थाने से आईओ गत दिनों बिजनौर भी गई थी। मगर सोमवार शाम को महिला सिटी स्थित महिला थाने में आई और उसने मामले में कार्रवाई की मांग की। इसी बीच उसने पेट्रोल छिड़क आत्महत्या करने की धमकी दी। उसके खिलाफ बलदेव नगर थाने में शिकायत दी गई है। उधर बलदेव नगर थाने के एसएचओ रजनीश यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

20 जून को एसपी को दी थी महिला ने शिकायत
बता दें कि 20 जून को ही बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर एसपी को शिकायत दी थी। मूलरूप से बिजनौर निवासी महिला ने शिकायत में कहा था कि उसके पति का वर्ष 2013 में देहांत हो गया था और पहले शादी से उसे दो बच्चे है। वह हरिद्वार कंपनी में काम करती थी तभी वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात बिजनौर के रहने वाले गौरव से हुई। उसने बताया कि इस दौरान उन दोनों का एक दूसरे से प्रेम हो गया और गौरव उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद दोनों जनवरी 2016 में दोनों बराड़ा (अंबाला जिला) में किराए के मकान में आकर रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके बार-बार मना करने पर गौरव उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी का झांसा देता रहा। आरोप था कि गौरव ने बिजनौर में ही किसी और से शादी कर ली है। गौरव से इस बारे पूछने पर उसे मारा पीटा और अप्रैल माह में बिना बताए फिर से वापस बिजनौर चला गया। इस पर गौरव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मगर कुछ दिन पहले गौरव ने उसे बिजनौर बुलाकर कुछ कागजात पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसी पर महिला ने 20 जून को एसपी के समक्ष पेश होकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed