फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डेहा कालोनी में पुलिस के समक्ष दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर

डेहा कालोनी में पुलिस के समक्ष दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर

Thu, 11 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
डेहा कालोनी में पुलिस के समक्ष दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के हरी पैलेस के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे डेहा कॉलोनी की सड़क पर दो पक्ष के बीच खूब बोतलें और पत्थर और लाठियां चलीं। देखते ही देखते हालात बदतर होने लगे। इसके बाद हंगामे की सूचना पाते ही सिटी थाना एसएचओ अजीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रव मचा रहे लोगों पर लाठियां भांजते हुए उन्हें खदेड़ कर मामला शांत करवाया। इस पूरे मामले को लेकर सिटी थाना पुलिस का कहना है कि दो गुटों की आपसी रंजिश है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग यहां बिकने वाले नशे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान झगड़ा हो गया। इधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक शिकायत नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

बुधवार सुबह शहर की डेहा कॉलोनी के ही कुछ युवकों की बहस अन्य युवाओं से हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक आ गई। फिर क्या देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मामले की जानकारी तुरंत लोगों ने पुलिस चौकी नंबर चार को दी। पुलिस के समक्ष कई लोगों ने क्षेत्र में नशे का कारोबार होने के आरोप लगाए। इसपर पुलिस अभी बात ही कर रही थी कि इतनी ही देर में कॉलोनी के लोग पुलिस के सामने आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जबरदस्त पथराव शुरू हो गया। पुलिस पहले कुछ पीछे हट गई। इतने में और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ युवाओं पर लाठियां भांजी गईं। पुलिस का आक्रामक रुख देखकर मौके से युवा फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सिटी थाना एसएचओ अजीत ने कहा कि किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को नहीं करने दिया जाएगा और नशा बेचने व इसकी सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर रात तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन


डेहा कॉलोनी में दो पक्ष के बीच आपसी रंजिश के कारण मारपीट हुई थी। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
- वरयाम सिंह, इंचार्ज चार नंबर चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed