{"_id":"5cd32f55bdec2207334c2f3c","slug":"191557344085-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर के सिर पर मारी ईंट, टांके लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर के सिर पर मारी ईंट, टांके लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। नगर निगम के सुपरवाइजर ने सफाई कमी की बुधवार सुबह ड्यूटी लगाई जिससे सफाई कर्मी नाराज हो गया। दोनों में हाथापाई तक हुई। आरोप है कि बाद में सफाई कर्मी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर के सिर पर ईंट मार दी। लहूलुहान हालत में सुपरवाइजर को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में दाखिल सुपरवाइजर दीपक ने बताया कि बुधवार सुबह वह सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा रहा था तभी विक्की ने ड्यूटी पर जाने से मना किया जिस पर बहस हो गई। दीपक ने बताया कि विक्की ने उससे हाथापाई की और कुछ समय बाद वह अपने दो-तीन साथी लेकर आ गया। दीपक ने बताया कि विक्की ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर ईंट मारी। घायल दीपक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसके सिर पर करीब चार टांके भी लगे। मामले की जानकारी पुलिस के अलावा निगम अधिकारियों को भी दी गई है।