फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जमीनी सौदे में धोखाधड़ी, रिटायर्ड बैंक कर्मी को लगाया चूना

जमीनी सौदे में धोखाधड़ी, रिटायर्ड बैंक कर्मी को लगाया चूना

Fri, 30 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जमीनी सौदे में धोखाधड़ी, रिटायर्ड बैंक कर्मी को लगाया चूना
प्लाट की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर केस
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजोखरा थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में एक प्लाट की खरीद-फरोख्त करने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर सहित तीन लोगों ने रिटायर बैंक कर्मी को चूना लगा दिया। पुलिस ने पीड़ित वीरेंद्र कुमार धूपड़ निवासी जीरकपुर की शिकायत पर रविंद्र कुमार निवासी कलरहेड़ी, अजय सैनी व आलोक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के कहने पर रविंद्र कुमार से जनवरी 2016 में 416 गज का एक प्लाट डिफेंस कॉलोनी में खरीदा था। इसकी रजिस्टरी भी रविंद्र कुमार ने उनके व उनकी पत्नी के नाम करवा दी थी। इसके बाद वीरेंद्र कुमार ने प्लाट पर कब्जा ले लिया था और तारबंदी कर दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जुलाई 2017 में जब वह अपने प्लाट पर गया तो देखा कि वहां अजय सैनी व आलोक शर्मा का मकान बन रहा था। इन लोगों ने वीरेंद्र कुमार को बताया कि उन्होंने यह प्लाट डीलर रविंद्र कुमार से खरीदा है। शिकायतकर्ता ने इस बारे में प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र से बात की तो उसने कहा कि वह उन्हें दूसरा प्लाट दे देगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्लाट के रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed