फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पिस्टल के बल पर बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां निकाल गए खनन माफिया

पिस्टल के बल पर बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां निकाल गए खनन माफिया

Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर बिना रॉयल्टी दिए गाड़ियां निकाल गए खनन माफिया
नारायणगढ़ (अंबाला)। क्षेत्र में खनन माफिया की गुंडागर्दी जारी है। करीब 10 बदमाशों ने रॉयल्टी कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर बिना रॉयल्टी दिए दो गाड़ियां निकलवा कर ले गए। पुलिस ने दस आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव बागवाला (पंचकूला) निवासी रमन उर्फ दीप ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि 28 जून को पहले डेरा-1 कच्ची सड़क नाके पर सुनील, रवि, सुरेंद्र ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वहां पर कुछ बदमाश आए और तीनों से गाली-गलौच कर वहां से खनन सामग्री से भरी दो गाड़ियां बिना रॉयल्टी दिए निकाल ले गए। उन्होंने एनएच 72 काला आम्ब रोड बड़ी रसौर गांव के पास लगे रॉयल्टी के नाके को सूचना दी। इस नाके पर रमन सहित सात लोग मौजूद थे। दोपहर के समय करीब ढाई बजे वही दो खनन सामग्री से भरी गाड़ियां नाके पर पहुंचीं। चालकों से बात करने पर उन्होंने कहा कि मालिक पीछे गाड़ी में आ रहे हैं। इसके दो कारें आईं, उसमें से 8-10 बदमाश उतरे। आरोपियों में से एक ने रमन उर्फ दीप के सीने पर पिस्टल तान कर कहा कि अगर गाड़ियां रोकने की कोशिश की तो यहीं गोली मार देंगे और जबरदस्ती गाड़ियां छुड़ाकर ले गए। थाना प्रभारी अरविंद्र कुमार के अनुसार पुलिस ने रॉयल्टी कंपनी के कर्मचारी रमन उर्फ दीप की शिकायत पर आरोपी वंकट निवासी नारायणगढ़, शुभम गलोडी, जोनी खेडकी सहित दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed