{"_id":"5d0d35ec8ebc3e7a1b4b6b12","slug":"156114684517-ambala-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध माइनिंग पर सख्ती, दो जेसीबी व तीन डंपर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
नारायणगढ़ (अंबाला)। अवैध माइनिंग पर एसडीएम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम ने गांव चचीमाजरा के पास रूण नदी से दो जेसीबी और तीन डंपर बरामद करके उनके मालिक और चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम अदिति को अवैध माइनिंग की शिकायतें मिल रही थीं। बिजली की बड़ी लाइनों के पास से खनन माफिया अवैध माइनिंग कर रहे थे, जिससे बिजली की बड़ी लाइनें गिरने का खतरा बना हुआ था। इस पर संज्ञान लेते हुए माइनिंग विभाग को मौके पर भेजा। इस दौरान माइनिंग विभाग के अधिकारी सुनील कुमार, खनन रक्षक दाताराम व जयपाल ने गांव चेची माजरा में चल रहे खनन कार्य का निरीक्षण किया तो पाया कि रुण नदी में टोका पुल से निचली तरफ लगभग 600-700 मी. की दूरी पर दो हाईटेंशन टावरों के बीच में ग्रेवर का अवैध खनन किया रहा था। टीम को आता देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इसपर पुलिस को मौके पर बुलाया गया और दो जेसीबी व तीन डंपरों को काबू कर उनके मालिकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। हुडा चौकी पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारी सुनील कुमार की शिकायत पर वाहनों के चालक व मालिकों पर धारा 379 आईपीसी, 21-4,4ए, एमएमआरडी एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।