फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पेयजल लाने घर से ऑटो में निकले व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पेयजल लाने घर से ऑटो में निकले व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाने घर से ऑटो में निकले व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
अंबाला सिटी। प्रदेश में बिजली पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिकारियों को चेता चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आलम यह है कि स्वच्छ पेयजल लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस वजह से लोगों को बाहर से पानी भरना पड़ रहा है। ऐसे ही मामले में पानी भरने गए व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण नसीरपुर निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रमेश बाहर से पानी भरकर लाने को मजबूर था। वह बीते कुछ दिन से सुबह रोजाना बाहर से पानी भरकर ला रहा था। वीरवार सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर ऑटो में केनी व ड्रम लेकर जा रहा था जब यह हादसा हुआ। पानी लाने के लिए रमेश निकला था। इसी बीच हिसार रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रमेश के बेटे हरीश ने बताया कि हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक उसके पिता सड़क पर ही तड़पते रहे। इसके बाद दो बाइक सवारों ने घायल रमेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिजनों में रोष है। उनका कहना है कि यदि घर में ही साफ पानी की सप्लाई होती तो परिवार के सदस्य को बाहर पानी भरने नहीं जाना पड़ता और न ही वह मौत के आगोश में समाता। मामला अंबाला के नसीरपुर क्षेत्र का है, जहां बीते कई दिन से साफ पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को दूर दराज से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। हालांकि कॉलोनी में नहरी पानी की सप्लाई जारी है, मगर यही सप्लाई गंदी आ रही है जिस वजह से लोग बाहर से पानी भरने को मजबूर हो रहे हैं। मृतक के परिजनों ने जनस्वास्थ्य विभाग को भी रमेश की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


कॉलोनीवासी बोले, गंदे पानी की हो रही सप्लाई
पानी समस्या को लेकर अमर उजाला टीम ने जब मौके का मुआयना किया तो कॉलोनीवासी प्रवीण, मामचंद, फूलचंद, बनारसीदास, अजय, विजय, रामकुमार, हरीचंद, प्रकाश, स्वर्णजीत कौर, कुसुम, कांता, सुषमा, दिलबाग, रानी व अन्य ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से गंदा पानी आ रहा है। इसको लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दी। इसके बाद कॉलोनी के ट्यूबवेल में बोर लगवाने का कार्य शुरू तो हुआ, लेकिन बोर के पानी की आपूर्ति को शुरू नहीं किया गया। अभी तक कॉलोनी में नहरी पानी की सप्लाई हो रही है। पानी गंदा आ रहा है, जिस वजह से लोग तक बीमार पड़ रहे हैं। कॉलोनी में एलर्जी, खांसी व अन्य बीमारियां पनप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाने का काम इस समय चल रहा है, बोर फिट हो चुका है। बिजली का लोड बढ़ाने का कार्य अभी पेंडिंग है, इसलिए बोर के पानी की सप्लाई शुरू करने में अभी समय लगेगा। ट्यूबवेल से सप्लाई से शुरू होते ही क्षेत्र में पानी आपूर्ति बेहतर हो जाएगी।
- दिनेश गाबा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed