फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हेमकुंड साहिब जा रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत

हेमकुंड साहिब जा रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत

Fri, 07 Jun 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब जा रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में मौत
नारायणढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़-कालाअंब रोड (एनएच-72) पर लोटों चौक के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हिमालयन कॉलेज की बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आमने-सामने हुए इस हादसे के बाद दोनों को नारायणगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक चचेरे भाई थे और पटियाला जिला के गांव कपुरी के रहने वाली थे। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह (22) और गुरमीत सिंह (25) के तौर पर हुई है। दोनों बाइक पर श्री हेमकुंड साहिब दर्शनों के लिए जा रहे थे। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस को मौका पर छोड़ कर फरार हो गया। मामले में नारायणगढ़ थाने के जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक कुलदीप सिंह निवासी खैरी थाना कालाअंब (हिमाचल प्रदेश) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन


हर वर्ष जाते थे श्री हेमकुंड साहिब
चचेरे भाई गुरदीप सिंह और गुरमीत सिंह दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ हर वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए जाते थे। इस बार वीरवार सुबह ही दोनों अपने अन्य साथियों के साथ चार बाइकों पर रवाना हुए थे। गुरमीत सिंह अविवाहित था जबकि गुरदीप सिंह की अभी चार माह पहले ही शादी हुई थी। दोनों के साथ जा रहे उनके दोस्तों ने बताया कि तीन बाइक पर दल के अन्य सदस्य आगे थे जबकि गुरमीत व गुरदीप पीछे थे। वह करीब दो किमी. आगे निकल गए थे। दोनों के नहीं आने पर वह सड़क पर ही रुक गए। फिर किसी वाहन चालक ने उन्हें नारायणगढ़ में हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद वह वापस लौटे तो देखा कि हादसे में दोनों ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


गुरदीप सिंह के कंधों पर था घर का बोझ
गुरदीप सिंह अपने माता का इकलौता पुत्र था और खेती-बाड़ी करता था। उसके पिता की मौत के बाद घर की देखरेख उसके कंधों पर थी। अभी अप्रैल में ही उसकी शादी हुई हुई थी। दोनों चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed