फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला में बस रुकवाने पर चालक-परिचालक ने रोडवेज कर्मी से की हाथापाई

अंबाला में बस रुकवाने पर चालक-परिचालक ने रोडवेज कर्मी से की हाथापाई

Thu, 06 Jun 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में बस रुकवाने पर चालक-परिचालक ने रोडवेज कर्मी से की हाथापाई
अंबाला सिटी। बलदेव नगर चौक पर बस सवारियों को बैठाने के लिए बस रुकवाने पर बस चालक और परिचालक ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी के साथ हाथापाई कर दी। पीड़ित कर्मी ने बताया कि घटना के वक्त चालक व परिचालक ने उसे आगे से बस रुकवाने पर धमकी भी दी और सवारियों को भी नहीं बिठाया। रोडवेज कर्मचारी ने मामले की सूचना अपने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

अंबाला डिपो में तैनात ड्राइवर बलजीत ने बताया कि मंगलवार को बलदेव नगर चौक पर बसों की चेकिंग की ड्यूटी पर था। इस दौरान अंबाला कैंट से चंडीगढ़ जाने के लिए चंडीगढ़ नंबर की बस आई। बलजीत ने डायरी दिखाकर उस बस को रुकने का इशारा किया तो करीब 150 मीटर दूर जाकर बस चालक ने बस रोकी। बलजीत ने बताया कि इस दौरान बस चालक और परिचालक उसके पास आए और गाड़ी रुकवाने को लेकर उससे हाथापाई करने लगे। इसके बाद देख लेने की धमकी देते हुए कहा कि आगे से बस रुकवाने की कोशिश की तो अच्छा नहीं होगा। बलजीत ने कहा कि जब उसे मामले की सूचना अपने चीफ इंस्पेक्टर बलवंत को दी तो आरोपी चालक व परिचालक ने उससे कहा कि जो करना है कर लो। बलजीत ने बताया कि जब इस बीच बचाव के लिए सवारियां वहां आईं तो आरोपी चालक व परिचालक ने उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने सवारियों को भी बस में नहीं बिठाया। वहीं चीफ इंस्पेक्टर बलवंत ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाला।
विज्ञापन


रोजाना फ्लाईओवर के ऊपर से निकल रही बसें
मौके पर तैनात बलजीत ने बताया कि अभी भी रोजाना करीब 5 से 6 बसें फ्लाईओवर के ऊपर से निकल रही हैं। अधिकारियों के आदेश के बावजूद कई चालक व परिचालक अपनी मर्जी करते हैं, जिसका खामियाजा सवारियों को बसों के इंतजार में स्टॉपेज पर खड़े होकर भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारी बिठाए तब दोषी, न बिठाए तब दोषी
मामले में रोडवेज कर्मचारी वर्कर्स यूनियन के सचिव महावीर पाई ने कहा कि डिपो में बसों की कमी के चलते हमें बसों में सवारियों को भारी मात्रा में लादना पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक बस में हम 120 सवारियों को ही भर सकते हैं, लेकिन कई बार जब शहर पॉलिटेक्निक चौक पर छात्रों की भीड़ होती है तो वे छत पर बैठ जाते हैं। उन्हें उतारने पर वह झगड़ने लग जाते हैं।


मेरे संज्ञान में नहीं आया मामला, होगी कार्रवाई
रोडवेज जीएम गौरी मिड्ढा ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसे हुआ है तो पीड़ित चालक से उसके बयान दर्ज कर आरोपी चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर फ्लाईओवर से बसें अभी भी निकल रही हैं तो इसको लेकर भी कोई कड़ा संज्ञान जल्द लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed