फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला, 17 पर केस दर्ज

प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला, 17 पर केस दर्ज

Wed, 05 Jun 2019 06:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला, 17 पर केस दर्ज
अंबाला सिटी/बराड़ा। प्रेम विवाह के बाद गांव में रह रहे नवदंपती पर विवाहिता के परिजनों ने सोमवार शाम को हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही बराड़ा थाना प्रभारी दल बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवाहिता के के बयान पर उसके भाई समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दादुपुर निवासी मीना रानी ने बताया कि 9 जनवरी को गांव के ही सतीश कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी से उसके माता-पिता व परिवार वाले खुश नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अदालत में सुरक्षा की गुहार लगाई, जिस पर थाना बराड़ा से गार्द उनकी सुरक्षा में थी। तीन जून को शाम को उसका पति सतीश कुमार गली में खड़ा था और वहां पर गार्द भी मौजूद थी। इसी दौरान साथ लगाते मकान की छत पर उसका भाई गुरमीत, रामपाल व अन्य कई लोग चढ़ गए और उन दोनों पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान गांव के महिंद्र सिंह और अमराव सिंह ने उनको बचाने का प्रयास किया। वहीं महिंद्र सिंह ने गुरमीत और रामपाल को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने घायल अवस्था में नवदंपती को सरकारी अस्पताल अंबाला में दाखिल करवाया। बराड़ा पुलिस ने विवाहिता मीना की शिकायत पर उसके भाई समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


9 जनवरी को हुई थी शादी
गौर हो कि दोनों की 9 जनवरी 2019 को कोर्ट मैरिज हुई थी। इसके करीब एक सप्ताह बाद वे गांव रहने चले गए। तब लड़की के परिजनों ने इस शादी का विरोध किया। उन पर गांव छोड़कर चले जाने के लिए दबाव बनाया। लेकिन नवदंपती ऐसा करने के लिए राजी नहीं हुए। लड़की के परिजनों ने अपनी इज्जत का हवाला देते हुए गांव छोड़ने का फैसला कर लिया। जैसे ही इस बारे प्रशासन को पता चला तो प्रशासन के समझाने पर वे रुक गए थे। पुलिस ने दोनों परिवारों को थाना बराड़ा बुलाया था। यहां विवाहिता ने पुलिस के सामने गांव में ही अपने पति के साथ रहने की बात कही। इस पर विवाहिता के परिजनों ने फिर गांव छोड़ने की चेतावनी दे डाली। मामला तब डीसी और एसपी के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने दोनों को कुछ समय के लिए सेफ हाउस में भेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से दोनों को गांव में ही लड़के के घर रहने लगे थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
इधर विवाहिता कस भाई गुरमीत भी घायल हुआ है। उसे मंगलवार को मेडिकल के लिए सिटी सिविल अस्पताल लाया गया। उसने डॉक्टर के सामने पुलिस पर मारपीट के आरोप नहीं लगाए हैं जबकि उसके परिजन पुलिस पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगा रहे हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार उसके परिजन एसपी से मिले। और उन्होंने बताया कि पुलिस के डर के कारण गुरमीत सच नहीं बोल रहा। एसपी ने मौजूदा लोगों को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed