फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला से रेप के मामले में कार्रवाई न होने पर की थी लोकायुक्त में शिकायत

महिला से रेप के मामले में कार्रवाई न होने पर की थी लोकायुक्त में शिकायत

Thu, 23 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
महिला से रेप के मामले में कार्रवाई न होने पर की थी लोकायुक्त में शिकायत
अंबाला सिटी। युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में लोकायुक्त के आदेश पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता की दोस्ती लालड़ू निवासी एक युवक से हुई थी। उसने युवती की दोस्ती वहां के एक अन्य युवक से करवा दी। इसी बीच दूसरे युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और मार्च में उसे अनजान जगह ले गया। यहां आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोप है कि उक्त दोनों आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करते रहे। पीड़िता ने यह बात अपने मामा व पिता को बताई। इसके बाद महिला थाना में शिकायत दी गई। अधिवक्ता गौरव राजपूत का कहना है कि आरोपी लड़कों के परिजनों के रसूख होने की वजह से महिला थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को बचाने के लिए पीड़िता की शादी आरोपी युवक से करवाने का दबाव बनाया। आरोपियों ने बचने के लिए पीड़ित लड़की से शादी करने का स्वांग रचा। इसके बाद लालडू में लड़की का शारीरिक शोषण कई अन्य युवकों ने किया। फिर पीड़ित को जबरदस्ती लालडू से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


केस दर्ज नहीं हुआ तो दी शिकायत
अधिवक्ता गौरव राजपूत का कहना है कि करीब छह महीने बीत जाने की बाद भी महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त हरियाणा के पास केस दायर किया था। लोकायुक्त ने मामले में उच्च जांच के आदेश दिए और केस में जांच होने पर अब आरोपियों के खिलाफ बलदेव नगर थाने में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, जान से मारने की धमकियां देने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में शिकायत के बाद से महिला थाना की ओर से जांच की जा रही थी। अब सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - सुभाष सिंह, एसएचओ, थाना बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed