{"_id":"5cbe1b9ebdec22145c46ff7a","slug":"151555962782-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी मनाते समय खाना खाते समय हुआ झगड़ा, दोस्त को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जन्मदिन की पार्टी मनाते समय खाना खाते समय हुआ झगड़ा, दोस्त को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर के कचहरी चौक पर एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहे तीन दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आकर एक ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। घायल को तुरंत एंबुलेंस में शहर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर की सोनिया कॉलोनी निवासी रॉकी का जन्मदिन मनाने के लिए उसके दोस्त डेराबस्सी निवासी महिंद्र और जींद के गावं कर्मगढ़ निवासी मनोज नैन शाम को अंबाला पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे तीनों कचहरी चौक पर एक होटल पर खाना खा रहे थे। इसी समय उनमें आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद तैश में आकर गावं कर्मगढ़ निवासी मनोज नैन ने महिंद्र पर गोली चला दी, जो उसके पेट में जा लगी। गोली लगने पर वह वहीं गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे शहर ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले ये सभी अंबाला शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे। डेराबस्सी निवासी महिंद्र पहले शहर के बलदेव नगर में ही रहता था।
यूपी नंबर की कार में पहुंचा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद मिली सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो युवक कार में सवार होकर आए। यह कार यूपी नंबर की थी। शहर कचहरी चौक पर स्थित एक चिकन की दुकान के बाहर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मामले की वजह स्पष्ट नहीं
वारदात को अंजाम क्यों दिया गया है। इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं वारदात के बाद शहर ट्रॉमा सेंटर में खड़े कुछ लोगों का यह कहना था कि तीनों दोस्तों का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इनकी आपस में रंजिश थी। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। आरोपियों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं है।
एंबुलेंस में नहीं था ईएमटी
हैरानी की बात यह है कि सूचना मिलने पर शहर नागरिक अस्पताल से वारदात स्थल पर घायल को लेने पहुंची एंबुलेंस में कोई भी ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) नहीं था। इसके बाद जब घायल को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर किया गया तो उस वक्त भी एंबुलेंस में ईएमटी नहीं था। बता दें कि एंबुलेंस में ईएमटी होना अनिवार्य है, ताकि रास्ते में घायल को अस्पताल में पहुंचने तक उपचार मिल सके।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात वाली जगह पर यूपी नंबर की कार में दो युवक आए थे। तीनों युवक आपस में दोस्त थे। वारदात स्थल पर खाना खाते हुए आपस में झगड़ा होने पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी। घायल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
- सुल्तान सिंह, डीएसपी, अंबाला।
अस्पताल में ईएमटी की कमी है। ईएमटी के लिए मार्च में इंटरव्यू होने थे, जोकि आचार संहिता के चलते नहीं हो सके। अब इसको लेकर जून माह में इंटरव्यू किए जाएंगे।
- संत लाल वर्मा, सीएमओ, अंबाला।