फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   टिकट रिजर्व कराने का झांसा देकर तीन मोबाइल ठगे

टिकट रिजर्व कराने का झांसा देकर तीन मोबाइल ठगे

Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
टिकट रिजर्व कराने का झांसा देकर तीन मोबाइल ठगे
कंफर्म टिकट कराने का झांसा देकर यात्रियों से तीन मोबाइल ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बिहार जाने वाले आठ यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर एक ठग कैंट सदर बाजार क्षेत्र में ले आया। इसके बाद शातिर अंदाज में उसने तीन लोगों से मोबाइल ले लिए और अपने साथी सहित फरार हो गया। एक घंटे तक जब वह वापस नहीं आया तो शक हुआ। मामले की जानकारी यात्रियों ने कैंट थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

बिहार के सहरसा निवासी संजीत, दिलीप और शारदा निवासी छेदी ने बताया कि वह आठ लोग हैं और पंजाब के धूरी में एक शैलर में काम करते हैं। बीती रात को वह अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सहरसा जाने के लिए पहुंचे। उन्होंने सुबह कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। रात को वह प्लेटफार्म पर ही सो रहे थे, तभी तड़के उनके पास एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि वह बिहार का है। उसके साथ एक और युवक भी था। इसके बाद उसने कहा कि वह एक टीटीई को जानता है और सभी आठ लोगों को ट्रेन में कंफर्म टिकट दिलवा देगा। उसने बताया कि कंफर्म टिकट स्टेशन पर नहीं मिलती, इसके लिए बाजार में एक प्राइवेट आफिस है वहां पर जाना पड़ेगा। इसके उपरांत सुबह करीब आठ बजे दोनों ठग ने उन्हें ऑटो में सिविल अस्पताल चौक पर लेकर पहुंचे। इसके बाद ठग उन्हें जीरो क्रास रोड पर स्थित धाती अहाता पर ले गया। ठग ने उन्हें बताया कि अहाते में टिकट कंफर्म करने का आफिस है और यहां पर एक मेडम है जोकि कंफर्म टिकट देगी। शातिर अंदाज में एक ठग पहले अहाते के अंदर चला गया। फिर वह वापस आया और बोलने लगा कि टिकट कंफर्म कराने के लिए आईडी चाहिए इसके लिए उसे मोबाइल चाहिए। ठग ने संजीत, दिलीप व शारदा से उनके मोबाइल ले लिए और वह फिर टिकट कंफर्म कराने चला गया। करीब पंद्रह मिनट बाद दूसरा ठग भी अहाते में चला गया जबकि आठ लोग बाहर सड़क पर उनका इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे तक जब कोई वापस नहीं आया तो छेदी ने अहाते में गया और लोगों से उसने आफिस के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कि यहां पर टिकट कंफर्म कराने का कोई आफिस नहीं है। इसपर वह हैरान रह गया। फिर छेदी व अन्य को पता चला कि अहाते के अंदर जाने और अहाते से दूसरी ओर निकलने का भी एक रास्ता है। इसके बाद जब मोबाइल फोन मिलाए गए तो वह स्विच ऑफ मिले। उधर, मामले की जानकारी कैंट एसएचओ सतीश कुमार व अन्य को दी गई जिसके बाद पुलिस को शिकायत भी दी गई। पुलिस ने रविवार दोपहर मौके का मुआयना किया। फिलहाल सभी को वापस स्टेशन भेजा गया, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed