फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेल में सुनाई गई तीन दोषियों को सजा

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेल में सुनाई गई तीन दोषियों को सजा

Fri, 18 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेल में सुनाई गई तीन दोषियों को सजा
अंबाला सिटी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में अंबाला सेंट्रल जेल में बंद तीन दोषियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सजा सुनाई गई। वीरवार को दोषियों को सजा सुनाने को लेकर दिनभर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दोपहर बाद दोषियों को सजा सुनाते ही पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया। प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी रही, जबकि सेंट्रल जेल के आसपास इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। आईटीबीपी कंपनी को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

अंबाला सेंट्रल जेल में बंद रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के तीन दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह व कृष्ण लाल की सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। सेंट्रल जेल में इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया था। अलग कमरे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पेशी से पहले तीनों का जेल परिसर में ही डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया था। सजा के बाद फिलहाल तीनों को जेल की स्पेशल सेल में सामान्य कैदियों से अलग रखा गया है। तीनों पर जेल प्रशासन कड़ी निगरानी भी रख रहा है। बता दें कि सेंट्रल जेल में कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह व कृष्ण लाल 11 जनवरी से बंद हैं। 11 जनवरी को ही पंचकूला स्थित विशेष अदालत ने तीनों एवं राम रहीम को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

दिनभर रही कड़ी सुरक्षा, वाहनों की चेकिंग
वीरवार सुबह से ही सेंट्रल जेल के आसपास क्षेत्र के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल व अन्य सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस ने सुरक्षा का पहरा मजबूत कर दिया था। आईटीबीपी की कंपनी में करीब सौ जवान शामिल थे, जिन्हें सिटी, कैंट व साहा में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। सेंट्रल जेल के मुख्य गेट के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। यहां पर नाकेबंदी की गई, जो कि देर शाम तक रही। इस दौरान किसी भी वाहन चालक को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं दी गई। सजा के बाद जेल परिसर के आसपास पुलिस टीमें लगातार गश्त पर हैं। चेकिंग अभियान में स्पेशल फोर्स सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई वाहनों की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::::
सजा को लेकर जिले में पहले से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई थी। दोपहर बाद और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। दिनभर पुलिस टीमों ने गश्त की। नाकेबंदी कर कई वाहनों की तलाशी ली गई।
-अनिल गुर्जर, डीएसपी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed