फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुलिस कर्मियों से हाथापाई व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गौरव शर्मा नामजद

पुलिस कर्मियों से हाथापाई व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गौरव शर्मा नामजद

Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से हाथापाई व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में गौरव शर्मा नामजद
पुलिस कर्मियों से हाथापाई व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक नामजद
विज्ञापन

पड़ोसियों से झगड़े के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस जब आरोपी गौरव ने दुर्व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पड़ोसियों के साथ झगड़े की सूचना मिलने पर बीती देर रात माल रोड पर कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम के साथ माल रोड निवासी गौरव शर्मा ने हाथापाई की, उनसे दुर्व्यवहार किया व सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। इतना ही नहीं मौके से वह फरार होने में भी कामयाब रहा। हरकत में आई पुलिस ने गौरव शर्मा के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामला एएसआई हरजिंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है जबकि दूसरा पड़ोस में रहने वाले शैलेंद्र खन्ना की शिकायत पर। फिलहाल गौरव अभी फरार है जिसको गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस कर रही है।
देर रात लालकुर्ती के निकट माल रोड पर गौरव शर्मा ने पड़ोसियों के घर में जाकर गाली गलौच किया व जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की जानकारी शैलेंद्र ने रेजिमेंट बाजार पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हरपाल सिंह स्टाफ के साथ पहुंचे। पुलिस गौरव को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, मगर गौरव ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और दुर्व्यवहार किया और भाग गया। एएसआई हरजिंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ तीन अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं शैलेंद्र की शिकायत पर गौरव के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि गौरव पर कुछ दिन पूर्व ही कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज की लापरवाही, साहा में तबादला
इस मामले में रेजीमेंट बाजार चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह की भी लापरवाही सामने आई है। बताते हैं कि मारपीट मामले के बाद कई पुलिस कर्मी मौके पर थे, मगर उनकी मौजूदगी में आरोपी फरार हो गया। मामले की जानकारी एसपी आस्था मोदी को मिली तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से चौकी इंचार्ज हरपाल का तबादला साहा थाने में कर दिया है। वहीं उनके स्थान पर कैंट थाने में तैनात बलवंत सिंह को पुलिस चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया था जिस वजह से उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस की भी लापरवाही रही जिस कारण चौकी इंचार्ज का तबादला किया गया है।
-अनिल गुर्जर, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed