फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशे की पूर्ति के लिए वीडियो देखकर एक माह पूर्व शुरू किया था नकली नोट बनाने का काम

नशे की पूर्ति के लिए वीडियो देखकर एक माह पूर्व शुरू किया था नकली नोट बनाने का काम

Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नशे की पूर्ति के लिए वीडियो देखकर एक माह पूर्व शुरू किया था नकली नोट बनाने का काम
नशे की पूर्ति के लिए वीडियो देख एक माह पूर्व ही बनाने लगे थे नकली नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नशे की पूर्ति के लिए वीडियो देख-देखकर एक माह पूर्व स्कैनर और प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट बनाने का धंधा शुरू किया था। इसके बाद कम समय में लाखों रुपये की चाहत में बाजार में नकली नोट चलाने लगे। इसका खुलासा दो दिन के रिमांड पर रहे दोनों आरोपियों ने किया है।
जांच अधिकारी एएसआई राधेश्याम ने बताया कि आरोपी यह काम करीब एक माह से कर रहे थे। आरोपियों ने यह धंधा वीडियो देख-देखकर सीखा। दोनों आरोपी नशे की पूर्ति के लिए यह करने लगे थे। आरोपी स्कैनर व प्रिंटर के माध्यम से ए-4 साइज में प्रिंट निकालकर इस कागज की नोट की तरह कटिंग कर बाजार में चलाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह नोट केवल अंबाला में ही चलाए हैं, बाहर कहीं नहीं चलाए। नशेड़ी होने के कारण आरोपियों को यह नहीं मालूम है कि कितने नोट चलाए गए हैं।
विज्ञापन

---
यह है मामला
शुक्रवार रात करनाल की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने बलदेव नगर में नारायणगढ़ रोड के पास सूचना के आधार पर शहर के आशा सिंह गार्डन निवासी बलजिंद्र सिंह और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा उर्फ रिक्की को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान बलजिंद्र के पास से 500 रुपये के 19 नकली करंसी नोट व सुमित के पास से 100 रुपये के 22 नकली करंसी नोट बरामद हुए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी नकली नोट छापने के लिए जिस प्रिंटर व स्कैनर का उपयोग करते थे वह बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed