{"_id":"5c003beebdec2241c2633c5c","slug":"131543519214-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में स्नेचर्स ने मचाया आतंक, पांच दिन में आठ वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट में स्नेचर्स ने मचाया आतंक, पांच दिन में आठ वारदातें
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में पांच दिन में आठ स्नेचिंग
वीरवार को एक घंटे में बदमाशों ने दो वारदात को दिया अंजाम
पौने तीन बजे महेश नगर और साढ़े तीन बजे राजिंद्र नगर में महिलाओं से झपटा पर्स
महिलाओं को बदमाश बना रहे टारगेट, पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद बदमाश बेखौफ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर मंत्री, पुलिस और निगम अधिकारी मंथन कर रहे हैं, लेकिन यहां बीते पांच दिन में स्नेचिंग गैंग कैंट में आठ वारदात को अंजाम दे चुका है। वीरवार दोपहर को महेश नगर में एक घंटे में दो वारदात को अंजाम दिया गया। बिना नंबर बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले महेश नगर फिर राजिंद्र नगर में महिलाओं से स्नेचिंग की। महिलाओं ने शोर भी मचाया, मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। स्नेचर्स का शिकार एक बार फिर स्कूल की टीचर बनी। हैरत है कि पांच दिन से कैंट की सड़कों पर स्नेचर्स बेखौफ दौड़ रहे हैं, मगर नाकाबंदी के बावजूद पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही।
पीछे से आए बदमाशों ने झपटा पर्स
मतिदास नगर निवासी महिला से महेश नगर में दोपहर करीब पौने तीन बजे स्नेचिंग हो गई। वह पैदल घर की ओर जा रही थी जब बाइक से पीछे से आए बदमाशों ने महिला से पर्स झपट लिया। मतिदास नगर निवासी करीब 35 वर्षीय दलजीत कौर के अनुसार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। जब तक उसने शोर मचाया तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पर्स में मोबाइल, छह हजार की नकदी व अन्य सामान था।
स्कूल से घर आ रही थी टीचर जब हुई वारदात
एकता विहार निवासी 40 वर्षीय आरती साहा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी की टीचर है। उनके स्कूल की कैब छोड़ने के लिए आती है और आगे वह अपनी साथी टीचर के साथ रिक्शा पर सवार होकर घर जाती है। रोजाना की तरह वह अपने घर जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही वह राजिंद्र नगर में पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। आरती के अनुसार पर्स में 1500 रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था। दोनों टीचरों ने शोर मचाया, मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। जब तफ्तीश की गई तो सीसीटीवी फुटेज में युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नजर आए और जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे उसका नंबर भी नहीं था।
विज्ञापन
रविवार से अब तक यहां-यहां हुईं वारदात
- बीते शनिवार मच्छी मोहल्ले में शाम को घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने पॉलिथीन झपटा जिसमें महिला का पर्स था। - रविवार को रेलवे रोड पर प्राइवेट जॉब करने वाली गांव दुखेड़ी निवासी दीक्षा शर्मा का पर्स बदमाशों ने झपटा था। वह ऑटो में सवार थी और स्टाफ रोड पर नौ गजा पीर के निकट वारदात हुई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, मगर केस स्नेचिंग का दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
- मंगलवार को प्रभु प्रेम पुरम निवासी महिला से दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपट लिया था। पर्स झपटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
- मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे 15 वर्षीय अमन स्कूटी पर घर जा रहा था जब सुभाष पार्क के समक्ष कुछ युवाओं ने उससे मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया।
- बुधवार दोपहर राजकीय स्कूल बब्याल की टीचर मंजू रानी बाजार किसी काम से जा रही थी जब राजीव अल्ट्रासाउंड के निकट बाइक सवार बदमाशों ने पर्स झपट लिया।
- शाम को प्रभु प्रेम पुरम निवासी हीना पैदल घर जा रही थीं जब खोजकीपुर रोड पर उससे स्नेचिंग की वारदात हुई।
जगाधरी रोड के आसपास हुईं वारदात
स्नेचिंग गैंग के सदस्य जगाधरी रोड के ईद-गिर्द ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हैरत है कि इस रोड पर पुलिस के नाके, गश्त और चौकसी होने के बावजूद वारदात लगातार जारी हैं। इतना ही नहीं कुछ वारदात तो दोपहर को हुई हैं जब बच्चों की छुट्टी होती है। एक भी वारदात को पुलिस अब तक ट्रेस नहीं कर सकी है।
कोट्स
पुलिस मामले में छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा। टीमें अलर्ट पर हैं और सुराग मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। जिन क्षेत्रों में वारदात हो रही हैं वहां पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
-आस्था मोदी, एसपी, अंबाला।