फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एक घंटे के लिए मांगी स्विफ्ट कार, नौ दिन हुए अब तक नहीं लौटा

एक घंटे के लिए मांगी स्विफ्ट कार, नौ दिन हुए अब तक नहीं लौटा

Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे के लिए मांगी स्विफ्ट कार, नौ दिन हुए अब तक नहीं लौटा
एक घंटे के लिए मांगी स्विफ्ट कार, नौ दिन हुए अब तक नहीं लौटा
विज्ञापन

कार मालिक ने तोपखाना पुलिस को दी शिकायत, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जान पहचान का फायदा उठाकर एक युवक ने अन्य युवक से उसकी स्विफ्ट कार महज एक घंटे के लिए मांग ली। विश्वास में आए कार मालिक ने युवक को अपनी कार थमा दी, मगर इसके नौ दिन बीत गए, युवक नहीं लौटा। फरार युवक की पड़ताल की तो पता चला कि वह हत्या के मामले में नामजद था, मगर अदालत से बरी हो चुका है। शिकायत कार मालिक ने तोपखाना चौकी पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को फरार युवक पानीपत निवासी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फास्ट फूड का काम करने वाले डिफेंस कॉलोनी निवासी संजय बहादुर ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन दिसंबर को विक्की नाम का युवक उसके पास आया जिसने उससे एक घंटे के लिए उसकी कार मांगी। संजय ने बताया कि वह विक्की को जानता था क्योंकि विक्की अकसर उसकी दुकान पर उसके दोस्त रमन के साथ आता-जाता रहता था। इसी के चलते उसने विक्की को कार की चाबी तीन दिसंबर को दे दी। इसके बाद विक्की काफी देर तक नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। जब उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि वह तोपखाना में ही कहीं किराए के मकान पर रह रहा था। वहां से भी वह गायब मिला। संजय ने कहा कि उन्हें फिर जानकारी मिली कि विक्की पानीपत का रहने वाला है और वह हत्या के एक मामले में नामजद था, मगर बाद में वह बरी हो गया था। पुलिस ने बुधवार को विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed