{"_id":"5b313c584f1c1bda6e8b9e8d","slug":"11529953368-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पुलिस को दी थी परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- पुलिस को दी थी परिजनों ने नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा डालने गई नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। थाना क्षेत्र मुलाना से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है, जबकि लड़की ने कहा कि उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में महिला थाना पुलिस को भी सूचित किया गया है।
लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेतों में धान रोपाई के लिए गया था। उसकी 13 साल की लड़की घर का कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी। इसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लड़की को कई जगहों पर ढूंढा। रिश्तेदारी से भी पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को तो बरामद कर लिया, लेकिन लड़की ने जो बताया उससे परिजनों व पुलिस के होश उड़ गए। पीड़ित लड़की ने बताया कि जब वह कूड़ा डालने के लिए गई थी तो दो युवकों ने उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और उसे बरसो माजरा के ट्यूबवेल पर ले गए। वहां पर उसे नशे की गोली खिलाई गई, जिसके बाद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में लड़की के बयानों पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।