{"_id":"5b2c00a54f1c1bb0318b813b","slug":"11529610405-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री करवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पीड़ित ने बताया जान का खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री करवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पीड़ित ने बताया जान का खतरा
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 11 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, जान को बताया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सतीश कुमार निवासी गांव तंदवाल थाना शहजादपुर ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने आरोपी से अपने व परिवार को जान का खतरा बताया है।
सतीश कुमार ने बताया कि गांव गदौली में 13 कनाल 14 मरले जमीन को खरीदने के लिए उसने प्रेमचंद को सितंबर 2015 को 11 लाख रुपये नकद बयाना दिया था। बाकी रकम 10 मार्च 2018 को रजिस्ट्री के समय पर देनी तय की थी। लेकिन, प्रेमचंद उक्त तिथि को रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय नारायणगढ़ नहीं आया। उसने उसके बाद प्रेमचंद को कहा कि रजिस्ट्री करवा दो और अपने बकाया 23 लाख 25 हजार रूपए ले लो। लेकिन प्रेमचंद अब मुकर गया है और कहता है कि उसे कोई रजिस्ट्री नहीं करवानी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसका राजनैतिक रसूख बहुत बड़ा है वह उसे जान से मरवा देगा और परिवार को भी जान से मारने की धमकी देता है। सतीश ने बताया कि प्रेमचंद ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करके उसके 11 लाख रूपए हड़प लिए। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान हैं और उसे व उसके परिवार को खतरा है।
सतीश ने कहा कि वह इस धोखाधड़ी के संबंध में कई शिकायतें अलग-अलग विभागों व मुख्यमंत्री हरियाणा को भी दे चुका है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
उसने बताया कि प्रेमचंद का बेटा रमेश कुमार राज्य मंत्री व विधायक नारायणगढ़ नायब सिंह सैनी के पास पीए लगा हुआ है। साथ ही धमकाया भी जा रहा है कि उसे झूठे केसों में फंसा देंगे। उसने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रेमचंद के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसके 11 लाख रुपये वापस दिलवाए जाएं। इस मामले में थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि ये दोनों पक्षों में आपसी लेनदेन का मामला है। शीघ्र ही दोनों पक्षों को बैठाकर समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। हल न निकलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।