फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध

बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध
बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर की शक्ति कॉलोनी में चोरों ने बीती रात बंद घर में सेंध लगाकर हजारों की नकदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की शक्ति कॉलोनी निवासी सुधा रानी ने बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। बीती शाम वह भी वह अपने भांजे की शादी में शहर से बाहर चली गई थी। रविवार सुबह वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरे व अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो घर से सोने चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपये नकद व बेटे की कक्षा 10 की रोल नंबर स्लिप नहीं थी। महिला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि उनके पड़ोसी के घर से भी कुछ सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed