{"_id":"5c92876cbdec2213e806fc4b","slug":"101553106796-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में हुई मौत के अलग-अलग दो मामले दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के अलग-अलग दो मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। दयाल बाग दलजीत सिंह ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 मार्च को आरोपी एक्टिवा चालक ने लापरवाही और तेज गति से एक्टिवा चलाते हुए जीसस एंड मैरी स्कूल के नजदीक उसके 58 वर्षीय भाई अमर सिंह को टक्कर मारकर घायल कर गया। मोहाली में उपचार के दौरान उनके भाई की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में थाना शहजादपुर में सुरजीत सिंह निवासी गांव सदीकपुर जिला अंबाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 19 मार्च को आरोपी अज्ञात ट्रक चालक ने टी-प्वॉइंट नारायणगढ़ मोड़ शहजादपुर के नजदीक उसके भाई इंद्रजीत को टक्कर मारी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।