फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   यमुनानगर में पत्नी-बेटे की हत्या के बाद अंबाला में ट्रेन के समक्ष आकर की आत्महत्या

यमुनानगर में पत्नी-बेटे की हत्या के बाद अंबाला में ट्रेन के समक्ष आकर की आत्महत्या

Wed, 13 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में पत्नी-बेटे की हत्या के बाद अंबाला में ट्रेन के समक्ष आकर की आत्महत्या
बड़े भाई ने अनिल से पिता के स्वास्थ्य की जांच को लेकर रात को ही की थी बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। गांव हलदरी निवासी अनिल कुमार की ओर से पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने से उसके परिजन और गांववासी हैरान हैं। मृतक अनिल के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि वह सोलन स्थित एक कोरियर कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। उसने बताया कि वह गांव हलदरी में रहते हैं। अनिल बीते कुछ सालों से जगाधरी में मोटर मैकेनिक था। इस बीच उसकी जान-पहचान यमुनानगर में एक निजी अस्पताल में नर्स आशा रानी से हुई, जिसके बाद दोनों ने करीब छह साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद अनिल भी उसी अस्पताल में नौकरी पर लग गया था। उनके एक पांच वर्षीय बच्ची माही और डेढ़ वर्षीय बेटा सारथ है। आशा मूलरूप से साढौरा के गांव बांसेवाला की रहने वाली थी। सुनील ने बताया कि उसके भाई से उसकी बीती रात ही नौ बजे बात हुई थी। उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, जिस वजह से उसने अनिल से कहा था कि वह अस्पताल में उनका चेकअप करा दें। इस दौरान घर में किसी तरह के तनाव की बात अनिल ने उसे नहीं बताई और न ही उसे कोई आभास हुआ। घर में तनाव की बात वह मुझसे शेयर कर लेता तो जरूर कोई हल निकाल लेते। पर पता नहीं क्यों अनिल ऐसा कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर में पत्नी और बेटे की हत्या के बाद अनिल कुमार वहां से 45 किमी दूर बाइक पर अपने गांव हलदरी पहुंचा। यहां नजदीक ही केसरी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे स्टाफ ने जब शव पड़ा देखा तो मामले की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आसपास गांव में पूछताछ की, जिसके बाद मृतक की पहचान हुई। दोपहर कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया दिया। जीआरपी को यमुनानगर पुलिस से जानकारी मिली कि मंगलवार सुबह ही अनिल ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। जीआरपी कैंट थाना के जांच अधिकारी एएसआई सतबीर ने बताया कि छानबीन के दौरान साफ हुआ है कि अनिल ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है। वह किस ट्रेन के नीचे आया फिलहाल अभी यह साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---
दादा-दादी के पास रहती है अनिल की बेटी
अनिल की पांच वर्षीय बेटी माही अपने दादा-दादी के साथ गांव हलदरी में रहती है। अनिल का भाई व अन्य परिजन हैरान हैं कि आखिरकार अनिल ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि अनिल अपनी पत्नी व बेटे से बेहद प्यार करता था। दोनों की लव मैरिज हुई थी, जिसमें परिवारों की भी रजामंदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed