{"_id":"5c7ad751bdec2273771f460a","slug":"101551554385-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने जाना था, पैसे नहीं मिलने पर किया था फाइनेंसर अमित पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूमने जाना था, पैसे नहीं मिलने पर किया था फाइनेंसर अमित पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूमने जाना था, रुपये नहीं मिलने पर किया था फाइनेंसर अमित पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर वाल्मीकि नगर निवासी फाइनेंसर अमित पर हमले के आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि उन्हें घूमने जाना था और रुपये नहीं थे। अमित से मांगे तो उसने देने से मना किया था। इसी कारण उस पर हमला किया था।
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे शहर वाल्मीकि नगर निवासी फाइनेंसर अमित को उसके जानकार कार से लेने पहुंचे। इसके बाद कार सवार जाटू, अरनव पंडित, हैप्पी, गुरप्रीत व अन्य ने आर्य चौक पर पहुंचने के बाद अमित से दो लाख रुपये की मांग कर डाली। मना करने पर जाटू ने गाड़ी के शीशे पर गोली चला दी। वहीं अरनव ने अपने हाथ में पकड़ी रिवाल्वर के बट से तीन चार वार उसके सिर पर कर घायल कर दिया। फिर हैप्पी ने दो सोने की चेन, सोने की अगुंठी, तीन मोबाइल व मेरी गाड़ी की चाबी छीन ली। जिसके बाद वह घायल अवस्था में मुझे जग्गी सिटी सेंटर के नजदीक फेंक कर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस ने कालका चौक के पास से कार समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी जाटू, अरनव, हैप्पी व गुरप्रीत ने बताया कि वह अमित के पहले से ही जानकार थे। उन्होंने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली घूमने के लिए जाना था, इसलिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि इस वजह से जब वह अमित से रुपये मांगने पहुंचे तो अमित ने रुपये देने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर वह अमित पर हमला कर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली चले गए थे। वहीं पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और अमित से लूटे गए तीन मोबाइल और चेन भी आरोपियों से बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान कार को उसी वक्त बरामद कर लिया था।