फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज

सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज

Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज
फोटो नंबर :: 13
विज्ञापन

हैडिंग : कार ने बाइक में मारी टक्कर फिर चालक को कुचलते हुए निकल गई, मौत
एनएच 73 शहजादपुर पंचकूला रोड पर कक्कड़माजरा के पास हुई दुर्घटना
डेराबस्सी की एक फैक्ट्री में काम करता था युवक, रोज अपडाउन करता था
-परिवार का इकलौता बेटा था रोहित, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दर्ज कराया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। एनएच 73 शहजादपुर-पंचकूला रोड पर कक्कड़माजरा के पास पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक टक्कर से नीचे गिरे बाइक चालक को कुचलते हुए फरार हो गया। इससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी अनुसार पतरेहड़ी निवासी 28 वर्षीय रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह डेराबस्सी की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह पतरेहड़ी से डेराबस्सी से रोज अपडाउन करता था। सोमवार रात वह फैक्ट्री से अपने ताऊ के बेटे रजत के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। रजत भी उसी फैक्ट्री में काम करता था। रजत ने बताया कि जब वह करीब साढ़े नौ बजे गांव कक्कड़माजरा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले तो टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक रोहित को कुचलते हुए निकल गया। इससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार उनको दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और रजत की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed