फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर 19.76 लाख लूटे

पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर 19.76 लाख लूटे

Wed, 09 Jan 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर 19.76 लाख लूटे
फोटो नंबर--------58
विज्ञापन

पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काट 19.76 लाख कैश चुराया
शहर के मानव चौक पर हुई वारदात, मामला दर्ज, फोरेंसिक टीम ने किया मौके का मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सोमवार देर रात शहर के मानव चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम केंद्र का चोरों ने पहले शटर तोड़ा, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें रखे 19.76 लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच सर्दी और घनी धुंध का फायदा उठाते हुए चोरों ने मानव चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केंद्र का शटर तोड़ा। चोर अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे जिसकी मदद से उन्होंने एटीएम को काट दिया और उसमें रखा 19.76 लाख का कैश लेकर फरार हो गए। मामले का मंगलवार सुबह छह बजे पता चला, जब सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर आया। उसने बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल का मुआयना किया। जांच कर रहे एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि एटीएम की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी के अधिकारी देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम केंद्र की सीसीटीवी फुटेज जुटाने के लिए कंपनी के कर्मचारी बुलाए गए हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। बैंक कर्मियों से पता चला है कि एटीएम में करीब 19 लाख 76 हजार रुपये थे जिसे आरोपी ले गए। फिलहाल आरोपियों की संख्या का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed