फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Crime

बुकिंग कार्यालय में कुली को जड़ा थप्पड़, डीआरएम तक पहुंचा विवाद

Thu, 15 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crime
रेलवे स्टेशन छावनी पर मौजूद कुली महाबीर को बुकिंग कार्यालय में मौजूद एक कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं कर्मी ने कुली के साथ जमकर दुव्र्यवहार भी किया। जब अपनी शिकायत लेकर कुली स्टेशन मैनेजर के पास पहुंचा तो उन्होंने भी उसकी एक न सुनी। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से लेकर रात तक कुली यहां से वहां भटकते रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो रात करीब साढ़े 9 बजे कुली सीधे डीआरएम आवास पहुंचे। वहां पर उनकी शिकायत सुनी गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कुली महावीर 24 नंबर कमरे में अपना रेलवे का पास बनाने के लिए गया। मौके पर मौजूद एक हेड क्लर्क ने उसे बुकिंग कार्यालय में काम के लिए भेज दिया। काउंटर पर गए तो वहां मौजूद एक कर्मी ने काम से इंकार कर दिया जबकि दूसरे गालियां दे दी। इसके बाद उक्त कर्मी ने कुली को थप्पड़ दिया। मामला तूल पकड़ गया और सभी कुली मिलकर स्टेशन मैनेजर बीएस गिल के पहुंचे। उन्होंने भी कुलियों की कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा सारे कुली एकजुट होगा डीआरएम, एडीआरएम व सीनियर डीसीएम के पास पहुंचे। रात करीब साढ़े 9 बजे डीआरएम के घर पर ही सभी अफ सर मौजूद थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिसने भी दुव्र्यवहार किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मौके पर महाबीर सिंह, तारा सिंह, शंकर, महेंद्र, चेतराम, चुन्नी लाल, अनिल यादव, संजय, महेंद्र, रमेश इत्यादि करीब 60 कर्मी मौके पर मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed