{"_id":"5d3df5aa8ebc3e6cdc3ac222","slug":"crime-ambala-news-rtk508013672","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बुजुर्ग महिला ने गांव के युवक पर नशे की हालत में घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी द्वारा महिला से की गई मारपीट के बाद महिला घायल हो गई, उसेे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा व बहू घर से बाहर गए हुए थे। वह शनिवार को घर में अकेली थी। रात 9 बजे के करीब गांव निवासी राजीव नशे की हालत में उसके घर में घुस आया और अपशब्द कहने शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपडे़ फाड़ दिए और दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घर से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के हमले से घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।