{"_id":"5d9b97e28ebc3e0144721f5e","slug":"crime-ambala-news-knl76942199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चाय विक्रेता को लगी नशे की लत, अंबाला में चोरी करते पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चाय विक्रेता को लगी नशे की लत, अंबाला में चोरी करते पकड़ा गया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर दुर्गानगर में रविवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंककर्मी जीवन के घर वारदात के बाद चोरी का सामान लेकर जाते समय पकड़ा गया दिल्ली का रवि कुमार पहले चाय बेचता था। गलत संगत में नशे की लत पड़ने के बाद नशा खरीदने के लिए पैैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो उसने अपराध का रास्ता अपना किया। पहली चोरी में पकड़े जाने के बाद वह कुछ समय नोएडा जेल में भी बंद रहा। जमानत पर छूटने के बाद वह दुर्गानगर में मौसी के पास आ गया। रविवार दोपहर जीवन के घर के बाहर ताला लगा देखा। नशे की हालत में दीवार फांदकर परिसर में पहुंचा। वहीं रखे लोहे के सामान से ताले तोड़कर कमरों में पहुंचा। बाहर पड़ी चाबी से गोदरेज की अलमारी खोली। भीतर रखे सोने, चांदी के जेवर, घड़ी व अन्य सामान पिट्ठू बैग में डालकर घर से बाहर निकल गया। उसी पल वह एक पड़ोसी की नजर में आ गया। वापस लौटे परिवार ने ताले टूटे, सामान बिखरा व गायब देखकर शोर मचाया तो पड़ोसी द्वारा बताई गई पिट्ठू बैग की पहचान के आधार पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। सदर थाने में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि पूछताछ कर उसका आपराधिक रिकार्ड पता लगाया जा सके।
आधारकार्ड से पहचान में आए रवि के पिता दिल्ली में इलेक्ट्रिशिन हैं। वह ज्यादा नहीं पढ़ा। दिल्ली में चाय की रेहड़ी लगाने लगा। रवि ने पुलिस को बताया कि नशे की लत में उसे नहीं पता चला कि कब और क्या किया। वह घर की रैकी नहीं कर रहा था। ताला देखकर उसने वारदात कर डाली।
यह हुई थी वारदात
दुर्गानगर वासी आइसीआईसीआई बैंककर्मी जीवन की पत्नी सुबह करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर गई थी। करीब 11 बजे वह अपने बेटे को लेकर बाजार चला गया। घर के मैन गेट को बाहर से ताला लगाया था। शाम को लौटने पर जब कमरों की हालत देखी तो पड़ोसी ने बताया कि एक युवक को उसके घर से पिट्ठू बैग डालकर निकलते देखा था। पड़ोसियों के सहयोग से तलाश में रवि को चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया था। सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी व एएसआई विजय कुमार के अनुसार चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया रवि दिल्ली में चाय बेचते समय नशा करने लगा था। चोरी में पकड़े जाने के बाद वह नोएडा जेल में बंद रहा। मौसी के पास आया रवि पड़ोसी के घर वारदात के बाद पकड़ा गया। मंगलवार कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।