फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने काटा बवाल, स्टाफ से भी हुई मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में शनिवार देररात करीब दो बजे डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल काटा। जैसे ही परिजनों को ऑपरेशन थिएटर में बच्चे के मृत होने की भनक लगी तो उन्होंने स्टाफ पर ही लापरवाही के आरोप लगाते हुए रोष जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल गांव करधान से आई महिला जोकि छावनी अस्पताल में पहुंची थी, को प्रसव पीड़ा के चलते लेबर रूम में ले जाया गया। जहां स्टाफ नर्स काफी प्रयास करती रही, लेकिन बच्चा बाहर ही नहीं आ रहा था। आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर करीब आधे घंटे बाद पहुंची तब तक हालत खराब हो चुके थे। आनन-फानन में महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। जहां सामान्य प्रक्रिया से बच्चा जन्मा लेकिन वह मृत था। इसी दौरान महिला डॉ. ने स्टाफ को परिजनों के सामने लताड़ दिया।
विज्ञापन

यह देख परिजन भी स्टाफ पर भड़क गए। यहां तक कि स्टाफ नर्स का गिरेबान पकड़ लिया। वह जैसे-तैसे भाग गई, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड व फोर्थ क्लास महिला वहां फंस गई। परिजनों ने उनसे मारपीट की। मामला बिगड़ते देखकर पुलिस ने मामला संभाला। बताया जाता है कि डॉक्टर ने स्टाफ से माफी मंगवाकर मामले को शांत करवाया। परिजनों का कहना था कि स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे पहले स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल चौकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे। लेकिन मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाना गया। करीब दो घंटे तक अस्पताल के प्रसूति विभाग में तनाव का माहौल रहा। हालांकि स्टाफ का कहना है कि उन्होंने इस मामले के बारे में इलाका पुलिस को लिखित में शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह से शिकायत मिलने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में परिजनों व स्टाफ के बीच बहस का मामला आया था और पुलिस मुलाजिमों के मौके पर भेजा गया था। मेरे पास दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। मारपीट की शिकायत आती है तो यह जांच का विषय है।
-विजय, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
मैं अवकाश पर हूं। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है।
-डॉ. राकेश, पीएमओ, अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed