फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

आठ माह की गर्भवती और बच्चे ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाए सुसराल पक्ष पर हत्या के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। करनाल के गांव बिजणा की 8 माह माह की गर्भवती पूनम और उसके अजन्मे ने रविवार को संदिग्ध हालत में दम तोड़ दिया। पूनम की शादी करीब 5 साल पहले अंबाला शहर हलके के गांव सौंटी निवासी तरसेम से हुई थी। परिजनों के अनुसार पूनम अपने ससुराल पक्ष से काफी दुखी थी। उसका पति व ससुराल वाले उसके साथ लंबे समय से मारपीट कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ। उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष पूनम को प्रताड़ित करता रहता था।
विज्ञापन

मृतक की मां दर्शना देवी ने विलाप करते हुए बताया कि 18 जुलाई को पूनम का पति तरसेम उसे करनाल मायके में छोड़ आया। जिसके बाद पूनम के परिजनों ने 22 जुलाई को करनाल थाना सदर में ससुराल के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दी थी। इसमें एक बार फिर 26 जुलाई को पंचायती फैसला हो गया। तब से पूनम मायके में ही रह रही थी। शनिवार को अचानक पूनम की तबीयत बिगड़ने पर पूनम की मां ने गांव सौंटी में अपने दामाद को इसकी सूचना दी। दामाद तरसेम ने कहा कि इसका इलाज नग्गल पीएचसी से चल रहा है। आप इसको यहीं ले आओ। इसके बाद रविवार सुबह तरसेम पूनम को लेकर नग्गल पीएचसी पहुंचा। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने गर्भवती और उसके पेट में पल रहे अजन्मे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दादी को थी दूसरे पौते की लालसा
विलाप करते हुए मृतका के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी चार साल के मासूम को छोड़कर चली गई। पूनम के एक बेटा था और अब दादी दूसरे पौते की लालसा लगाए हुए थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया गया है। मृतका की मां दर्शना ने आरोप लगाए कि उसके पति ने उसे पीटकर ही मायके में उनके पास छोड़ था। इसी कारण बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने नकारे सभी आरोप
महिला के पति तरसेम के अनुसार हमने गांव में घर बनाने को लेकर काम लगाया हुआ है। जिसके चलते मैं पूनम को सही सलामत 18 जुलाई को उसके घर करनाल छोड़ आया था। क्योंकि काम के चलते उसे यहां आराम नहीं मिल सकता था। अगर हमने पूनम के साथ मारपीट की होती तो क्या तब से अब तक उसकी हालत न बिगड़ती। तरसेम ने कहा कि 21 जुलाई को भी पूनम के परिजनों ने उसका करनाल में मेडिकल करवाया था। यदि ऐसा कुछ होता और बच्चा तभी का मरा होता तो मेडिकल में उसकी पुष्टि हो जाती लेकिन ऐसा नहीं था। उसने कहा कि पूनम के मायके वालों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

crime

crime- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed