{"_id":"5e63f85c8ebc3ec7490d9798","slug":"crime-ambala-news-knl246240175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर नकदी चुराने की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर नकदी चुराने की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
crime
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मानव चौक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटकर नकदी उड़ाने की कोशिश नाकाम हो गई। गश्त कर सदर पीसीआर कर्मियों की नजर पड़ते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। कंट्रोल रूम से वीटी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएसपी सुल्तान सिंह, सीआईए-वन, सीआईए-टू इंचार्ज, कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार, पांच नंबर चौकी इंचार्ज एएसआई सुलतान सिंह व साइबर टीमें और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कोतवाली थाने में अज्ञात पर दर्ज केस में शनिवार सुबह शहर परशुराम कॉलोनी के प्रदीप कुमार व प्रवीन कुमार को सीआईए-वन ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूछताछ में मामले से जुड़े रहस्य क्लिीयर हो सके। जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे पीसीआर को बीओबी एटीएम के अंदर लाइट जलती और हालात संदिग्ध दिखे। शटर उठाकार देखा तो मशीन अस्त-व्यस्त व खुली हालत और सामान बिखरा था। तुरंत कंट्रोल रूम में वीटी कराकर नाकाबंदी करा दी। जांच के दौरान एटीएम के सीसीटीवी में स्प्रे किया जाना पाया। इसके अलावा कुछ औजार भी दिखे। रतनगढ़ वासी बैंक कैशियर चमन कुमार के अनुसार रात करीब पौने दो बजे ब्रांच मैनेजर मदन लाल ने एटीएम में गड़बड़ी की आशंका बताई। घटनास्थल पर उन्हें शटर का ताला टूटा व मशीन टूटी मिली। उन्होंने अंजान पर चोरी का प्रयास करने की शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सीआईए-वन एवं कोतवाली इंचार्ज केवल सिंह व रामकुमार के अनुसार बीओबी के एटीएम को काटकर चोरी के प्रयास में प्रदीप व प्रवीन को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड में ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूछताछ जारी है।