{"_id":"5e6156c58ebc3eead15d7f05","slug":"crime-ambala-news-knl24414232","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड होटल मालिक हत्या प्रकरण में गैंगस्टर मोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैंड होटल मालिक हत्या प्रकरण में गैंगस्टर मोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-वन
विज्ञापन
crime
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। करीब तीन माह पूर्व ग्रैंड होटल संचालक राजेश आहलुवालिया की हत्या की सुपारी लेने वाले लुधियाना के नामी गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ मोनी व सहयोगी जतिन को सीआईए-वन वीरवार प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। अंबाला की एकमात्र वारदात के अलावा मोनी पंजाब व उत्तराखंड की संगीन वारदातों में शामिल रहा। शुक्रवार उसे कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में प्रयोग पिस्तौल व बाइक बरामद की जा सके। 7 दिसंबर को कोतवाली में दर्ज हत्या के प्रयास की घटना में साजिश रचने के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक पुत्र अनिल प्रसाद, मोनू चावला व जितेंद्र गिरफ्तार हो चुके हैं। किराए की दुकानों के कोर्ट में चल रहे केस विवाद का कारण बने थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी के उत्तराखंड पुलिस द्वारा पकड़े गए गए मोनी द्वारा पंजाब की वारदातों में संलिप्तता कबूलने के कारण लुधियाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। सीआईए के संपर्क में होने के कारण लुधियाना पुलिस पहले से जानती थी कि मोनी ने अपने साथियों संग मिलकर ग्रैंड होटल संचालक राजेश को गोली मारी है। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। वहां से सीआईए दोनों को लेकर आई।
यह हुई थी घटना
- दिसंबर माह में रात करीब साढ़े दस बजे होटल से कार लेकर घर को निकले राजेश को सिटी प्लाजा के पास बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। चंडीगढ़ सेक्टर-32 में हुए उपचार के बाद वे बच पाए थे। अज्ञात पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
यूं लगा था सुराग
- घटना के तुरंत बाद सीसीटीवी में दिखी बाइक का नंबर लुधियाना मिला। पंजाब पुलिस से पता चला कि हरविंदर नामक वकील की संदिग्ध गतिविधियां हैं। उसका भाई सुखविंदर मोनी अपराधिक प्रवृति का है। उससे क्लीयर हो चुका था कि गोलीकांड में उसका हाथ हो सकता है।
पूछताछ में खोले साजिशकर्ताओं के नाम
- लुधियाना पुलिस की पूछताछ में मोनी ने राजेश की हत्या की सुपारी देने वालों में अनिल, देवेंद्र बत्तरा, मोने चावला के नाम बताए। पकड़े गए तीनों ने साजिश कबूल ली थी।
ग्रैंड होटल संचालक राजेश की हत्या के प्रयास में शामिल लुधियाना के गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ मोनी व रैकी करने वाले जतिन प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए हैं। इन्होंने सुपारी लेकर यह वारदात की थी। मामले में तीन लोग गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। रिमांड लेकर मोनी से पिस्तौल व बाइक बरामद की जाएगी।
- केवल सिंह, इंचार्ज सीआईए-वन।