फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

एटीएम चोरी के पैसों से भरनी थी कॉलेज फीस, तो कोई चुकाना चाहता था कर्ज, किसी को मस्ती करने की थी तमन्ना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। एटीएम उखाड़ने की वारदात में पकडे़ गए आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि चोरी के पैसों से किसी को अपने कॉलेज की फीस भरनी थी तो किसी ने बताया कि वह इन पैसों से कर्ज उतारना चाहता था और बचे हुए पैसों से ऐश मस्ती करना चाहता था। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे अन्य आरोपियों की अभी तलाश है।
विज्ञापन

19.40 लाख की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ ले जाने की वारदात में पकड़े गए आरोपियों ने अपने हिस्से के पैसों को खर्च करने की प्लानिंग कर रखी थी। बिट्टू पंचाल व उसके ममेरे भाई अंकित ने अपनी कालेज फीस भरने के अलावा कर्ज उतारना था। बकाया पैसों से अन्य की तरह ऐश-परस्ती की तमन्ना थी। दोनों का परिवार ने बायकॉट कर रखा है। कुरुक्षेत्र में बिट्टू के किराए के कमरे पर रइस बनने की चाह में साजिश रची गई। सरगना नरेंद्र सहित सभी आरोपी वहीं राय-मशविरा करते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा हिस्सा नरेंद्र का था। उसके बाद बिट्टू, अंकित थे। अमित को कम हिस्सा देना था। चार को केवल एक-एक लाख देना था। सरगना नरेंद्र, अमित कालिया और लोहार लोहार पिंटू की तलाश जारी है। 21-22 फरवरी की रात साहा चौक पर हुई घटना के समय एसपी अभिषेक जोरवाल तथा साहा थाना प्रभारी गश्त पर थे। पिछले साल 22 अप्रैल को शहर कचहरी चौक पर महेंद्र मोगली पर की गई फायरिंग में अंकित शामिल था। जींद का मनोज नैन, हिसार का जोगा सिंह और पानीपत का नवीन उर्फ गोलू पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

इनसे इतनी-इतनी हुई बरामदगी
कुरुक्षेत्र की लायलपुर बस्ती के सन्नी से 65 हजार, जींद के बिट्टू से 4 लाख, सरस्वती नगर के हिमांशु से 70 हजार, कीर्ति नगर के रमन ठाकुर से 62 हजार, भगवान नगर के अमन कथूरिया से 80 हजार और अंकित से 6 लाख बरामद कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अंकित ने चार लाख सोनीपत में नरेंद्र किराए के कमरे व दो लाख अपने घर से बरामद करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं चला घटनाक्रम
- वारदात के बाद उपलाना के लोहार पिंटू (अंकित का मामा) के घर पहुंच आठों आरोपियों ने कटर से मशीन तोड़ पैसे निकाले। सीसीटीवी, मुखबिरी और साइबर सैल के सहयोग 25 फरवरी को पकड़े गए आरोपियों का 26 को तीन दिन का रिमांड हुआ। 28 फरवरी को अंकित धरा गया। 29 को पांचों और 1 मार्च को अंकित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

एटीएम चोरी के पैसों से ममेरे भाईयों बिट्टू व अंकित ने कालेज की फीस भरने के अलावा कर्ज उतारना था। अब तक पकड़े गए सभी आरोपियों की ऐश-परस्ती की तमन्ना थी। चार आरोपियों को एक-एक लाख देने के अलावा नरेंद्र का सबसे बड़ा, उसके बाद दोनों भाईयों फिर अमित का हिस्सा रखा गया था लेकिन बंटवारे से पहले ही वे पकड़े गए। ममेरे भाईयों को संदिग्ध गतिविधियों के कारण परिवार ने बेदखल कर रखा है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शमशेर सिंह ढुल, एएसआई सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed