{"_id":"5e3879a68ebc3ec6ea07d4a2","slug":"crime-ambala-news-knl208331199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा डाक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा डाक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी
विज्ञापन
छावनी के नागरिक अस्पताल की डॉक्टर शहर सेक्टर-1 निवासी सविता गुप्ता पर शनिवार को हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय निखिल हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी निखिल ने शनिवार को अपने हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए छावनी के सिविल अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान निखिल ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सविता गुप्ता के साथ हाथापाई की वारदात को अंजाम दिया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
डॉक्टरों ने एकजुट होकर डॉक्टर हड़ताल की दी थी चेतावनी:-
इसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर 3 बजे छावनी के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने एक मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी की अगर आरोपी को गिरफ्तार न किया गया तो सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। मीटिंग के दौरान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज अंबाला के प्रधान डॉक्टर मनोज वर्मा ने कहा था कि डॉक्टर सविता गुप्ता ड्यूटी पर थी तो सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आये छावनी रेल विहार निवासी निखिल ने डॉक्टर के साथ हाथापाई की थी जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आज मीटिंग के दौरान चेतावनी दी गई है।
वहीं इसी दौरान आरोपी निखिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश किया कर जेल भेज दिया गया।
आरोपी निखिल को हमने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विजय कुमार, एसएचओ।