फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दोगुने पैसे दिलाने का झांसा देकर हजारों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
मुलाना वासी महिला व उसके भांजे पर दोगुने पैसे करने का लालच देकर कई महिलाओं व पुरुषों के साथ हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सुदेश ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर उन्हें एक कंपनी में 4500 रुपये इनवेस्टमेंट कर दोगुने होने की बात कही। उन्हें बताया गया कि प्रत्येक महिला व पुरुष को अपने आगे इसी प्रकार चार लोग जोड़ने होंगे, जिससे उनकी आमदन शुरू हो जाएगी और उन की लगाई गई रकम भी दोगुना हो जाएगी। कई महिलाओं ने लालच में आकर उन्हें 4500 रुपये दे दिए। पीड़िता ने बताया कि मुलाना समेत अन्य गांव की तकरीबन 10 महिलाओं ने भी 4500 रुपये दिए हैं। लेकिन 7 साल बीत जाने के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं मिले। जब उन्होंने कंपनी में अपनी लगाई गई रकम को वापस मांगा तो महिला व उसके भांजे ने कहा जिस व्यक्ति को उन्होंने पैसे देकर कंपनी में इनवेस्ट कराए है उस की मौत हो चुकी है। हमारे पास उन का कोई पैसा नहीं है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिली है। हमने शिकायतकर्ता को ठगी का डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।
ज्ञान सिंह, ड्यूटी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed