फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

फ्रांस की बजाय कबूतरबाजों द्वारा साउथ अफ्रीका भेजा गया युवक संदिग्धावस्था में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
काकडू़ 19 वर्षीय राहुल को कबूतरबाजों ने फ्रांस भेजने का झांसा देकर साउथ अफ्रीका भेज दिया। आरोपियों ने मामा हरदीप सिंह को वहां की टिकट व अन्य दस्तावेज दिखाकर विश्वास दिलाया कि कुछ ही दिनों में उसे वहां से रवाना कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब छह माह पहले के इस मामले में राहुल अभी तक वापस नहीं लौटा। 18 लाख की इस हेराफेरी में परेशान परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। आर्थिक अपराध शाखा व सीआईए-2 की जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को शहर बलदेव नगर थाने में पंजाब के मोरिंडा वासी जसबीर सिंह, पत्नी कुलबीर कौर, बेटे मनवीर सिंह, मलकीत सिंह व चंगू मिस्त्री के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया गया। छावनी डिफेंस कालोनी के हरदीप ने बताया कि वह अपने भांजे राहुल को विदेश भेजना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गोल्डन फोरेस्ट में तैनात मलकीत सिंह से हुई। उसने राहुल को 18 लाख रुपये में फ्रांस भेजने की बात कही। अगस्त माह में राहुल को सहयोगियों के माध्यम से फ्रांस के लिए रवाना कर दिया। कुछ दिनों बाद मलकीत ने उन्हें बताया कि किन्हीं कारणों से राहुल को साउथ अफ्रीका उतार दिया गया, जल्द ही उसे आगे रवाना कर दिया जाएगा। उसके बाद से वह लापता है। हरदीप के अनुसार पूछने पर आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। आरोप है कि राहुल को कहीं गलत लोगों के पास फंसा दिया गया है या फिर बंधक बनाकर रखा गया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत सिंह के मुुताबिक पांच लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed