फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

खिलौना पिस्तौल तान कर ज्वैलर्स से लूटपाट की कोशिश नाकाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर के छोटा बाजार में प्रमोद ज्वैलर्स को खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की कोशिश की गई। वारदात के वक्त जब दुकानदार ने बचाव किया तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच युवक पिस्तौल मौके पर ही फेंक कर फरार हो गया। बाद में जब पुलिस ने पिस्तौल चेक किया तो वह खिलौना निकली। इस पिस्तौल से मेले में गुब्बारे फोड़े जाते हैं। ज्वैलर्स ने पुलिस को बताया कि शाम को 8 बजे के करीब वह अपनी दुकान में बैठा था। इसी बीच एक युवक उनकी दुकान में आया और उसने अंदर घुसते ही पिस्तौल तान दी। वह घबरा गया और युवक ने नकदी समेत सामान चुपचाप रखने की बात कहीं। लेकिन उसने अपना बचाव करते हुए युवक को पकड़ लिया। इसी बीच युवक पिस्तौल फेंक कर फरार हो गया। इस वारदात से उसका कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घटना से बाजार के दुकानदारों में भय है। चौकी नंबर चार के इंचार्ज रोहताश ने बताया कि पिस्तौल खिलौना है जिससे गुब्बारे फोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अभी चौकी में ज्वैलर्स ने अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन वारदात के मामले में पुलिस सीसीटीवी को चेक कर रही है ताकि खिलौना पिस्तौल दिखाने वाले युवक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed